Saturday, September 5, 2026

सोशल मीडिया पर असलाह के साथ फोटो अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। सोशल मीडिया पर असलाह के साथ फोटो अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि गौतम नामक व्यक्ति द्वारा अपने इन्स्ट्राग्राम पेज पर बीती 20 फरवरी को अवैध तंमचे के साथ स्वयं को प्रदर्शित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। गौतम के इस कृत्य से आम जनता में भय व्याप्त हो रहा था। इसकी जांच व गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल के उपरांत गौतम पुत्र ब्रहमपाल निवासी ग्राम जुड़का को 315 बोर के एक तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कुण्डेश्वरी पुलिस चैकी प्रभारी विनोद जोशी, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, हेड का. किशोर कुमार, का. मुकेश कुमार, दीवान गिरी व कुलदीप शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.