भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व कुमाऊं मंडल के प्रभारी रामकृष्ण सैनी ने जिला कमेटी, विधानसभा और महानगर कमेटी में विस्तार किया।जिसमें जिला कमेटी में अंकित सैनी को जिला सचिव नियुक्त किया गया और रवि कठेरिया को रुद्रपुर का विधानसभा अध्यक्ष तथा अजय यादव को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों को प्रभारी रामकृष्ण सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा जी एवं महानगर अध्यक्ष श्यामल मण्डल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा द्वारा नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी गयी। वरिष्ठों ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। इस दौरान अनेक पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।




