Friday, September 4, 2026

सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ सल्ट में प्रचार के लिए रवाना हुए गावा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए आज उधम सिंह नगर से सैकड़ों कांग्रेसी का. जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई सल्ट के लिए रवाना हुए। बता दें सल्ट में 17 अप्रैल को मतदान होना है। आज उपचुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। कांग्रेस ने उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश भर से कांग्रेस नेता सल्ट उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे हैं। इसी क्रम में उधम सिंह नगर से भी आज प्रातः दो दर्जन से अधिक वाहनों में कांग्रेसियों ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में प्रचार के लिए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में कूच किया। इस दौरान हिमांशु गावा ने कहा कि उधम सिंह नगर से सल्ट जा रहे कांग्रेसी वहां दिन भर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ धुआंधार प्रचार करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को विजयी बनाने की अपील करेंगे। गावा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों को कांग्रेस पार्टी की रीतियों व नीतियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ रही है। उपचुनाव में जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। लोग डबल इंजन की सरकार से आजिज आ चुके हैं। प्रदेश की जनता महंगाई से कराह रही है। प्रदेश का हर एक गांव का प्रत्येक घर बेरोजगारी की मार झेल रहा है। घरों में बुजुर्ग राह देख रहे कि पलायन कर गए बच्चे कब घर लौटेंगे, कब फिर से गांव में रौनक लौटेगी। स्कूलों में शिक्षक तो अस्पतालों में उपकरण नहीं हैं। गावा ने कहा उपचुनाव में महंगाई, बेरोजगारी कांग्रेस का सबसे बड़ा मुद्दा है। साथ ही किसानों पर थोपे गये काले कानून भी इस चुनाव में भाजपा की हार का कारण बनेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता हरीश पनेरू, शिल्पी अरोरा, संदीप सहगल, अरूण शुक्ला, विमल गुड़िया, सुमित हृदयश, संदीप चीमा, संजीव सिंह, सीपी शर्मा, नासिर हुसैन, सिद्धार्थ भुसरी, दीपिका गुडिया, करन जंग, हरपाल सिंह, नवनीत सिंह, अरूण तनेजा आदि सहित तमाम कांग्रेसी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.