Saturday, September 5, 2026

सैकड़ों लोगों ने कोतवाली घेरी, प्रधान के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ग्राम सभा लांबाखेड़ा के प्रधान पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई गांव के लोगों ने कोतवाल पहुंच प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसएसआई ललित मोहन रावल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रविवार की देर रात्रि लंबाखेड़ा के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को गुस्साएं कई गांव के लोग एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे। यह लोग पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर,पूर्व पंचायत सदस्य राजेश बजाज के नेतृत्व में पहुंचे। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही प्रधान के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती है,तो आंदोलन किया जाएंगा।

उनका कहना था कि लंबाखेड़ा के प्रधान विक्रम सिंह पर सोची समझी साजिश के तहत घात लगाकर हमला किया गया। हमलावरों ने पाटल से गर्दन पर वार किया था,लेकिन प्रधान ने प्रहार को हाथ से रोक दिया। इसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमलाकर घायल कर दिया। आनन फानन में घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक बनी हुई है। हमलावरों की मंशा हत्या करना थी। बावजूद इस के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा,जबकि घटनास्थल पर कई सीसीटीवी कैमरे कैद है। उन्होंने एसएसआई से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसआई ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इह दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह,नरेश तपाली, सोमनाथ बाटला, संजय ठुकराल, तनु बाटला, वीरेंद्र जुनेजा, सनी वासन, राकेश बाटला, अशोक वासन, अमर सिंह, सूरज सिंह, विनोद बत्रा, सरबजीत सिंह, अनुराग बत्रा, राम सिंह, राजन, सुनील, पिंटू, रवि, ध्यान सिंह, मुकेश, अक्षय मदान, अंकि त बाटला,कालू बत्रा, दीपक सागर, सुशील सागर आदि मौजूद र हे। एसएसआई ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.