Friday, September 4, 2026

सेवा ही संगठन” अभियान के तहत विभिन्न कालोनियों में पहुंचे भाजपाई 

Share

Advertisement

विक्रम केशरी,भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  कोरोना संक्रमण काल में लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थाएं अपने स्तर से जरुरतमंदों को राहत पहुंचाने में लगी हुई हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी संकट की इस घड़ी में गरीब और जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बुधवार को सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में आयुष किट का वितरण किया गया। इसका शुभारंभ मेयर रामपाल सिंह एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ आशुतोष पंत द्वारा किया गया।

उत्तरी मंडल के जगतपुरा, आवास विकास, शिवनगर-ट्रांजिट कैंप, राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप, संजयनगर खेड़ा, इंदिरा कालोनी आदि में बनाए केंद्रों पर इनका वितरण आयुष डेस्क के नोडल अधिकारी डॉ हरिद्वार शुक्ला, चीफ फार्मासिस्ट भगवती प्रसाद खानसाली व सूरज प्रताप सिंह ने किया। किट की प्रयोग विधि भी लोगों को बताई। कार्यक्रम का समापन इंदिरा कालोनी में हुआ जहां विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कोरोना की इस संकट की घड़ी में उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों ने जिस सेवाभाव से लोगों की मदद की और फ्रंट लाइन में खड़े चिकित्सकों को अपना योगदान दिया वह सराहनीय है। इस मौके पर गोविंद राय, राजेश जग्गा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता राठौर, ललित कोश्यारी, नरेश उप्रेती, गौरव कुशवाहा, निमित शर्मा, किरन राठौर, रीना जग्गा, अंबर सिंह, अंजू शर्मा, सुलेखा वैद्य, सुरिता वैश्य, राजेंद्र श्रीधर, सतपाल गंगवार, छत्रपाल राठौर, कृष्णपाल गंगवार, शम्मी गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.