Saturday, September 5, 2026

सेना भर्ती से लौट रहे मध्य प्रदेश के युवाओं का वाहन अनियंत्रित हो नदी में गिरा, 9 युवक घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  पिथौरागढ़ सेना भर्ती से लौट रहा मध्य प्रदेश युवाओं का इको कार अनियंत्रित होकर लोहाघाट की लोहावती नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में नौ युवा घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका कार्मिक सहित स्थानीय युवाओं ने सभी घायलों को लोहावती नदी से निकालकर 108 वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया। सभी घायल युवाओं का चिकित्सकों के द्वारा जिला स्तर में इलाज किया जा रहा है

पिथौरागढ़ में चल रही सेना की भर्ती से लौट रहे मध्य प्रदेश के युवाओं का ईको वाहन सोमवार शाम को अनियंत्रित होकर लोहाघाट के शिवालय पुल से लोहावती नदी में जा गिरा। हादसे में चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी व एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस व फायर टीम के साथ ही नगर पालिका कर्मी व स्थानीय युवाओं ने मौके से घायलों को नदी से बाहर निकाला और 108 वाहन से चम्पावत जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा।

घायलों को निकालने में रेस्क्यू अभियान चला रहे लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तहसीलदार लोहाघाट जगदीश सिंह नेगी ने उक्त दुर्घटना बाबत बताया सभी 9 घायलों को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

घायलों की जान बचाने में स्थानीय युवा अजय ढेक, नगर पालिका के कर्मचारी सुमित गड़कोटी की भूमिका सराहनीय रही। दोनों युवाओं ने जान की परवाह न करते हुए पुलिस व फायर टीम के साथ घायलों को रेस्क्यू किया। बचाव अभियान में नगर पालिका ईओ सौरभ नेगी, प्रमोद महर, राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार, 112 कर्मी, एएसआई गोपाल सनवाल, ललित रावल, चीता कर्मी सुनील कुमार, संजय जोशी आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.