Saturday, September 5, 2026

सूखी नदी पुल पर व्यक्ति का लटका मिला शव मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शक्तिफार्म के सूखी नदी पुल पर एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। आज सुबह सूखी नदी में कुछ लोग मछली मारने के लिये गये थे कि तभी उन्हें वहां पर पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव लटका मिला। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत अन्य राहगीरों को दी और पुलिस को शव लटके होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं पुलिस शिनाख्त में मृतक की पहचान राजबहादुर पुत्र बृजनाथ निवासी तिलियापुर के रूप में हुई। साथ ही पता चला कि युवक का अपने परिजनों से किसी वजह से घरेलु कलह चल रहा था। इसी के चलते वह चार पांच दिन से परेशान था। मृतक युवक सिडकुल सितारगंज में कार्य करता था। आज सुबह वह रोजाना की तरह कार्य के लिये निकला था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ने इसी दौरान यहां पर फांसी लगाई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.