भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर रैली का दौरान भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता सुशील गाबा ने एक बार फिर समर्पण एवम सेवाभाव का अनूठा उदहारण पेश किया। भाजपा कार्यकर्ता सुशील गाबा ने सभा स्थल में जहां तहां गिरे पड़े हुए पार्टी के झंडों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले मास्क को बहुत ही सम्मान पूर्वक उठाकर अपनी गाड़ी में रखा। अनेकों जगह तो कीचड़ में पड़े हुए पार्टी झंडों को उठाने के लिए गाबा ने अपने श्वेत धवल कपड़ों की भी परवाह नहीं की। गाबा का सेवाभावना से भरा यह समर्पण सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हुआ।




