Friday, September 4, 2026

सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, ISIS का इंडिया हेड हारिस फारूकी गिरफ्तार, असम STF ने पकड़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आतंकी संगठन आईएसआईएस के इंडिया हेड हारिस फारूकी को असम की स्पेशल टास्क फोर्स ने असम के ढुबरी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस वक्त की गई जब वह बांग्लादेश की सीमा से भारत में दाखिल हो रहा था।

धर्मशाला इलाके से हुई गिरफ्तारी

असम पुलिस हारिस फारूकी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उस खूंखार आतंकी के साथ उसके सहयोगी अनुराग सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को ढुबरी के धर्मशाला इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर असम एसटीएफ ने सुबह लगभग 4.15 बजे गिरफ्तार किया

देहरादून का रहनेवाला है हारिस फारूकी

गिरफ्तारी के बाद दोनों को एसटीएफ के गुवाहाटी दफ्तर में लाया गया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि दोनो की पहचान निश्चित होने के बाद यह पाया गया कि हारिस फारूकी ऊर्फ अजमल फारूकी देहरादून के चकराता का रहनेवाला है और वह आईएसआईएस इंडिया का हेड है। वहीं उसका साथी अनुराग सिंह ऊर्फ रेहान पानीपत का रहनेवाला है और उसने धर्मांतरण के जरिए इस्लाम कबूल कर लिया था। वहीं अनुराग की पत्नी बांग्लादेश की नागरिक है।

दोनों आईएसआईएस के बेहद खूंखार सदस्य हैं। दोनों देश के अंदर आईएसआईएस का जाल फैलाने और लोगों को भर्ती करने की साजिश में संलग्न थे। टेरर फंडिंग और देश में कई जगहों पर आईईडी ब्लास्ट की साजिश भी रच रहे थे। इन दोनों के खिलाफ NIA, ATS लखनऊ, में मुकदमे दर्ज है। दोनों आरोपियों को असम STF ने NIA को सौंप दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.