Friday, September 4, 2026

सुंदरपुर में ठुकराल को मिला भारी समर्थन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। सुंदरपुर गांव में दो दिन पहले हुए बवाल के बाद बड़ी संख्या मंे गांव के लोग निर्दलीय प्रत्याशी विधायक ठुकराल के समर्थन में आ गये हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने विधायक ठुकराल को खुलकर चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। युवा नेता संजय ठुकराल के समक्ष ग्रामीणों ने विधायक ठुकराल को विजयी बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि सुंदरपुर गांव में षडयंत्र के तहत जो घटनाक्रम हुआ वह निंदनीय है। सुंदरपुर गांव में आपसी भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को करारा सबक सिखायेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने दूषित क्रिया कलापों से सुन्दरपुर में अशांति पैदा की जबकि कभी भी गाँव में पूर्व में ऐसी स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि गांव में फूट डालो राज करो की नीति अपनाई गयी है इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बांग्ला समाज को कठपुतली समझने वालों को उनकी गलती का अहसास जरूर कराया जायेगा। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक ठुकराल ने पिछले 10 वर्षों में गाँव की एकता को बनाये रखने में भरपूर सहयोग दिया लेकिन सुंदरपुर गांव के सुंदर गुलदस्ते में भाजपा के लोग कांटे बोने का कार्य कर रहे हैं। उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। युवा नेता संजय ठुकराल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और षडयंत्रकारियों से सावधान होकर आगामी 14 फरवरी को सीटी का बटन दबाने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.