भोंपूराम खबरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर कक्षा 10, 12 का टाइम टेबल उपलब्ध है। डेटशीट में सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा की तारीख, समय और अन्य परीक्षा निर्देश शामिल हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, कक्षा 10 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। इसी तरह कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 और 5 अप्रैल, 2023 के बीच होंगी। अधिकांश परीक्षाएं तीन घंटे की अवधि की होंगी और दोपहर 1:30 बजे समाप्त होंगी, जबकि कुछ दो घंटे की अवधि की होंगी और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होंगी।
सीबीएसई शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख का ऐलान पहले कर चुका है। बोर्ड 2 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल्स आयोजित करेगा।




