भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में फैमिली प्लानिंग पखवाडा का फीता काटकर शुभारम्भ किया उन्होन्ने कहा कि आज विश्व जनसंख्या स्थरीकरण पखवाडा के अवसर पर जिला चिकित्सालय में पखवाडा दिवस का आयोजन किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विश्व की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसकी रोकथाम के लिए हमें परिवार नियोजन के तारीखों का प्रयोग करते हुए जनसंख्या को नियन्त्रित करें, ताकि हमारे समाज व देश के जो संसाधन है वे सभी संसाधन इस पीढी के साथ साथ आने वाली पीढी के भी काम आ सके। उन्होनें आशा कार्यकत्रियों से सवांद भी किया, उन्होंनें कहा कि आशा कर्यकत्रियों परिवार नियोजन वाले शिविरों में अधिक से अधिक से लोगों को लाये उन्होंन कहा कि आशा कार्यकत्रियां ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करे जहां विगत कुछ समय में जनसंख्या तेजी से बढ रही है उन स्थानो पर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, ताकि लक्ष्य पूर्ण करने के साथ-साथ राष्ट्रहित में इसका लाभ मिलें।
डा० मनोज कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, ऊधम सिंह नगर द्वारा कहा गया कि हमारा प्रथम दायित्व है कि जनसंख्या नियंत्रण हो एंव 1 बच्चे से दूसरे बच्चे के बीच कम से कम 3 वर्ष का अन्तर अवश्य हो उन्होने कहा कि आश कार्यकत्रियों को जो दायित्व दिये गये है उसका निर्वाहन बखूबी करेंगे इसका विश्वास है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि में जिला चिकित्सालय / उप-जिला चिकित्सालय, काशीपुर/ सामु०स्वा०केन्द्र, जसपुर / नागरिक चिकित्सालय, खटीमा में प्रत्येक दिवस एवं सामु०स्वा०केन्द्र, गदरपुर, सितारगंज, किच्छा में निश्चित तिथियों में नसबन्दी शिविर आयोजित किये जायेगे। श्री प्रदीप महर, जिला समन्वयक, परिवार नियोजन द्वारा पखवाडे के सम्बन्ध में बताया गया कि गत वर्ष जनपद द्वारा पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी, श्री योगेन्द्र सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये। इस अवसर डा० हरेन्द्र मलिक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,ड० राकेश सिन्हा, पी०एम०एस०, हिमाशु मुसोनी डी०पी०एम०, डी०एस० भण्डारी, लक्ष्मी पोखया, श्रीमती दीपा जोशी, निधि शर्मा, हेम पन्त, प्रीत पन्त, आदि उपस्थित थें।




