Saturday, September 5, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वत्रंता दिवस पर सीएम आवास पर किया ध्वजारोहन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई एवं परेड की सलामी भी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वत्रंता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहन किया और प्रदेश वासियों को स्वत्रंता दिवस की बधाई और शभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके देश व राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है।यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण कराता है जिन्होंने माँ भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वीर क्रांतिकारियों के शौर्य, अदम्य साहस एवं अमर बलिदान के परिणामस्वरुप ही आज हम स्वतंत्र भारत में प्रगति के नए अध्याय लिख रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा की आज राज्य मानसून सीजन में आपदाओं का दर्द झेल रहा है लेकिन राज्य सरकार प्रदेश वासियों को भरोसा दिलाती है की इस दर्द को दूर करने के लिए प्रयासरत है और हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.