Friday, September 4, 2026

सीएम ने दी भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को ख़ास तवज्जो 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। रुद्रपुर के वर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल भले ही विगत दो विधानसभा जीत चुके है। लेकिन इस बार ठुकराल को विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने की राह मुश्किल दिख रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की पार्टी में बढ़ती लोकप्रियता है। बुधवार को जिलाध्यक्ष शिव अरोरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समीप बैठे नजर आये बल्कि रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल भाजपा मंत्री यतीश्वरानदं के समीप बैठे दिखाई दिए। बता दे कि हाल ही रुद्रपुर दौरे पर आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जिलाध्यक्ष शिव को तरजीह दिए जाने पर मिडिया में काफी चर्चा हुई थी। इसके अतिरिक्त आपके अपने समाचार पत्र “अमृत विचार” ने बीते दिवस ठुकराल का टिकट कटने को लेकर विशेष रिपोर्ट भी प्रकाशित की थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.