Friday, September 4, 2026

सीएम धामी से मुलाकात कर विकास शर्मा ने निगम को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट देने की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की मांग पर शासन से रूद्रपुर नगर निगम को विकास कार्यों के लिए जल्द ही अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा। जिससे महानगर कई सड़कों का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस सम्बंध में डीएम को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा विकास शर्मा की मांग पर श्री तुलसी धाम में हाल निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री कार्यालय ने पत्रवलियां मांगी है।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिला मुख्यालय आगमन के दौरान उन्हें पत्र प्रेषित कर नगर निगम को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट देने की मांग की थी। पत्र में विकास शर्मा ने कहा था कि रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है और यहां पर नई कालोनियों का विकास तेजी हो रहा है। नगर निगम क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण होना है जिसके लिए लिए अलग से बजट की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही है। विकास शर्मा के पत्र का संज्ञान लेते हुए सीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी सुभाष चन्द्र ने जिलाधिकारी को बजट के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए लिखा है।

इसके अलावा मल्सा गिरधरपुर स्थित तुलसी धाम में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत हॉल निर्माण की मांग को लेकर भी भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने पत्र प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मलसा गांव में स्थित श्री तुलसी धाम के वार्षिक उत्सव में पिछले वर्ष फरवरी 2023 में हॉल निर्माण की घोषणा की गयी थी और उसके लिए सीएसआर फंड से हाल बनवाने के लिए निर्देश दिये गये थे। लेकिन हॉल काफी बड़ा होने के कारण सीएसआर फंड से उसका निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है। विकास शर्मा के आग्रह पर सीएम कार्यालय से अब हॉल का निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से पत्रवलियां मांगी गयी है। विकास शर्मा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिले की हर समस्या को गंभीरता से ले रहे हैं। उनकी घोषणाओं का पूरा करने के लिए अधिकारी तत्परता से काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.