Friday, September 4, 2026

सीएम धामी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, जाना हादसे में घायलों का हाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबर।  हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल सड़क हादसे में घायलों का हालचाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का दौरा किया। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचकर सीएम धामी सबसे पहले सड़क हादसे में घायलों का हालचाल जानने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे।

बता दे कि विगत दिवस भीमताल के पास रोडवेज की एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है, और गंभीर रूप से घायल दो मरीजों को आज ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और सड़क हादसे में मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.