Friday, September 4, 2026

सीएम धामी प्रचार के दौरान अचानक पहुंच गए जलेबी खाने

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुख्यमंत्री धामी जनता से मिलने एवं उनके बीच में घुलमिल जाने के लिए अपने अनोखे अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं। कई मौकों पर वह प्रोटोकॉल छोड़ सीधे जनता के बीच में जाते हैं। कई मौकों पर उन्हें गोलगप्पे खाते हुए तो कहीं मिठाई खाते हुए देखा गया है।

आज कुछ ऐसा ही नजारा फिर झबरेड़ा में देखने को मिला। झबरेड़ा हरिद्वार चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झबरेड़ा में हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ जलेबी का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात की एवं उनका कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित नजर आए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.