Friday, September 4, 2026

सीएम धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,ऊधमसिंह नगर। सीएम पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के पुलिस लाइन पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। रुद्रपुर में सीएम धामी ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद सीएम पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए और पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। इसके बाद सीएम धामी गांधी मैदान में पहुंचे। इस दौरान पुष्प वर्षा कर महिलाओं ने सीएम का स्वागत किया।

सीएम धामी ने नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण, किफायती आवास आवंटन और लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंच प्रस्थान करेंगे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.