Friday, September 4, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकार कल्याण कोष में दिये दो करोड़ रुपये, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जताया आभार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। श्रमजीवी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का स्वागत किया है, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया है। बताते चलें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि वर्ष 2013 से अब तक कोई भी अंशदान किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार कल्याण कोष में नही दिया गया। जिससे पत्रकारों को आर्थिक सहायता में दिक्कते आ रही हैं, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अभिनव कुमार ने आश्वस्त किया था कि इसमें जो भी संभव होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मदद करवाई जाएगी। जिसके बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पत्रकार कल्याण कोष में दो करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये है। जिसपर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.