Saturday, September 5, 2026

सीएम धामी ने किया स्कूली बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कें भी निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कें भी निर्देश दिये हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.