Friday, September 4, 2026

सीएम धामी ने अस्थाई हेलीपेड का किया लोकार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में 14 लाख 66 हजार रुपए की लागत से निर्मित अस्थाई हेलीपैड का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई पहुंचने के बाद विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों से मुलाकात की तथा बग्घा चौवन, सिसेया बंदे के लोगों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की समस्याएं सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों के लिए दिशा- निर्देश दिए ।

धामी ने लोहियाहेड में नवनिर्मित अस्थाई हेलीपेड से ही हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट के अलावा रामू जोशी, हेमराज बजरंगी, किशन सिंह बिष्ट, भुवन भट्ट, राम सिंह जेठी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.