भोंपूराम खबरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नानकमत्ता में आयोजित बंगाली कॉलोनी की दुर्गा पूजा मंदिर के शुभारंभ में शामिल होंगे। जानकारी देते हुए क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा ने बताया कि बंगाली कॉलोनी समिति द्वारा दुर्गा पूजा एवं दुर्गा मंदिर का उद्घाटन किया जाना है, जिसके लिए दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष सुरंजन राय द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी को आमंत्रित किया गया है। श्री राणा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ननौता बंगाली कॉलोनी समिति के दुर्गा पूजा शुभारंभ के लिए आने के लिए अनुमति दे दी है। जिसको लेकर बंगाली कॉलोनी समिति के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दुर्गा पूजा कमेटी प्रशासन भी चौकस हो गया है। बता दें दुर्गा पूजा कमेटी बंगाली कॉलोनी द्वारा बंगाली कॉलोनी में एक भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया गया है।




