भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमे आप साफ सुन सकते है कि पत्रकार ने सवाल पूछा क्या दिल्ली की महिलाएं बीजेपी को वोट देंगी इसपर उन्होंने कहा नही महिला इनका बहिष्कार करेंगी । अब यह गलती से उनके मूहँ से निकला या फिर जल्दबाज़ी में , या फिर सवाल सुनने में ही कुछ गड़बड़ हो गयी हो ।
आपको बताते चलें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़ तोड़ प्रचार कर रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में उन्होंने वोट देने की अपील की। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमलावर दिखाई दिए। मुख्यमंत्री धामी ने अपने बयान में दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिल्ली की सभी सीटों पर एक तरफ़ा जीत हासिल करेंगे।
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में बात दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को लेकर हो रही थी। जो आप की सांसद भी हैं। सीएम हाउस में उनके साथ हुई अभद्रता के मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल के राइट हैंड विभव कुमार की अरेस्टिंग भी हुई है। इस सिलसिले में पत्रकार द्वारा मुख्यमंत्री धामी से सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा की पूरा देश देख रहा है। इंडी गठबंधन में किस तरह महिलाओं का शोषण होता है। इसके बाद पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या इसका असर चुनाव पर पड़ेगा दिल्ली की महिलाएं भाजपा को वोट देंगी। जवाब आप वायरल वीडियो में सुन सकते हैं।
अगर आपको इस खबर का पूरा वीडियो भी देखना है तो आप न्यूज़18 के न्यूज़ चैनल पर जा कर देख सकते हैं जिससे आपको भी पुष्टि हो जाएगी कि वीडियो एडिटेड नही है।




