Saturday, September 5, 2026

सीएम धामी का एक और वादा हुआ पूराः शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रूद्रपुरवासियों के लिए किया गया एक और वायदा पूरा करने जा रहे हैं। नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलना शहर के लिए बहुत बड़ी सौगात है।

जारी बयान में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि सीएम धामी ने एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले लेकर जनता के बीच अलग छाप छोड़ी है। सीएम धामी ने एक बार फिर साबित किया है कि वह सिर्फ घोषणाएं नहीं करते बल्कि घोषणाओं को पूरा भी करते हैं। मुख्यमंत्री की विकास परक सोच और मजबूत इच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि आज रूद्रपुर में 2600 गरीबों को निःशुल्क मालिकाना हक मिल मिल रहा है। यह रूद्रपुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। पिछले कई दशकों से रूद्रपुर की जनता नजूल भूमि पर मालिकाना हक की आश लगाए बैठी थी। सीएम धामी ने इस गंभीर मुद्दे पर त्वरित फैसला लेकर नजूल नीति का न सिर्फ सरलीकरण किया बल्कि गरीबों को निःशुल्क मालिकाना हक देने का भी ऐतिहासिक फैसला लिया। श्री शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह खुद भी लगातार सीएम धामी के संपक में थे। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से इस मसले पर लम्बी बातचीत की थी। विधायक और मेयर भी इस समस्या को अपने स्तर से निरंतर उठा रहे थे। जिसके परिणाम स्वरूप नजूल नीति का सरलीकरण हुआ और आज 2600 गरीबों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक की सौगात मिल रही है। यह रूद्रपुर शहर के लिए ऐतिहासिक दिन है।

भाजपा सरकार में हर वायदा पूरा होता है। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर कोई संदेह नहीं होता। उसी तरह सीएम पुष्कर सिंह धामी भी जनता से किया गया हर वायदा पूरा कर रहे हैं। सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। जिसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा और पार्टी पांचों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहरायेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.