Saturday, September 5, 2026

सीएम धामी कर रहे है हमारी संस्कृति की रक्षा: विकास शर्मा

Share

Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने कल श्री तुलसी धाम मालसा में पहुंचकर धाम पर आशीर्वाद लिया इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने उनसे मांग की कि इस प्रकार आपने चारों धामों का विकास किया है श्री तुलसी धाम भी इस क्षेत्र का एक धाम है तथा इसके लिए भी आप कुछ करें तब उन्होंने यह तीन घोषणाएं की जिसका प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने आभार व्यक्त भी किया उन्होंने श्री तुलसी धाम के लिए तीन घोषणाएं भी जिसमे

01.संगत के लिए हाल का निर्माण

02.मार्ग का नाम श्री तुलसी दास मार्ग करने

03.मेले को संस्कृति विभाग से करवाने की घोषणा

कार्यक्रम में आने और श्री तुलसी धाम के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि माननीय पुष्कर सिंह धामी सदैव हमारे धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए अनवरत प्रयासरत हैं उन्होंने पिछले वर्ष कावड़ियों पर पुष्प वर्षा भी करवाई थी और चार धाम की यात्रा को सुगम बनाने में पूरा प्रयास किया जिससे सुरक्षित यात्राएं हो पाई और पिछले वर्षो के सभी रिकॉर्ड भी टूट गए श्री हेमकुंड साहिब में रोपवे का भी निर्माण होने वाला है इसके साथ ही उन्होंने धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त धर्मांतरण कानून को भी भी लाए हैं और सभी धर्मों अलग अलग कानून को एक करने के लिए उन्होंने कॉमन सिविल कोड लाने की पहले है।  पुष्कर सिंह धामी जी लगातार हिंदू हृदय सम्राट की तरह हिंदू और हमारी संस्कृति की रक्षा भी कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.