Saturday, September 5, 2026

सीएम का विरोध करने जाते कांग्रेसी गिरफ्तार 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  मुख्यमंत्री के रुद्रपुर दौरे का विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री के दौरे पर उनके विरोध की घोषणा की थी। शुक्रवार सुबह बेहड़ के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी नैनीताल रोड से मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के स्थान पुलिस लाइन जा रहे थे। लेकिन इन लोगों को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को हिरासत में लेकर गदरपुर तहसील ले जाया गया।

इससे पूर्व बेहड़ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कोरोना महामरी में विगत 2 माह में उधम सिंह नगर व पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओ का बुरा हाल रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का अलग से मंत्री ने होने के कारण समस्याओं के निस्तारण के लिए समीक्षा भी ठीक समय पर नही हो सकी जिस कारण प्रदेश में लोगो को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ा। उधम सिंह नगर में लोगों को अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकना पड़ा। इतना समय बीतने भी पर आम जनता को पूर्ण रूप से वैक्सीन नहीं मिल पा रही लोगो को जोकि बहुत ही दुख की बात है। कोरोना में जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पूर्ण रूप से फेल साबित हुई है।

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा की 18 से 45 उम्र तक के लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं जबकि भाजपा के नेता व उनके रिश्तेदार घर पर बैठ कर वैक्सीन लगवा रहा हैं और आम जनता का हक मार रहे हैं। लॉकडाउन में प्रदेश का व्यापारी सड़कों पर आ चुका है लेकिन सरकार की तरफ से व्यापारियों के लिए कोई राहत पैकेज का ऐलान नही किया है। इससे जाहिर है कि राज्य सरकार छोटे व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्षा मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, नगर महामंत्री राजीव कामरा, पार्षद मोहन खेड़ा, सचिन मुंजाल, मोनू निषाद, राघव सिंह, राजेश कुमार, मोहन भारद्वाज, सुरेश गौरी, हरीश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, एनएसयूआई अध्यक्ष चेतन भट्ट, बाबू खान, अबरार अहमद, पूर्व सभासद इंदरजीत सिंह, अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, परवेज़ कुरैशी, सरोज रानी, किशोर कुमार, अमन जौहरी, देबू कोहली, रोहित, धीरू कोहली, राकेश यादव, नितिन कुमार, सोनू चौहान, सुमित राय, शिशुपाल सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, समप्रीत ग्रोवर, मोनिका ढाली, सतबीर सिंह, फैजराज खान, आनंद शर्मा, आशित बाला, अमित बि,ष्ट शिवम, हरजीत सिंह, चंद्रशेखर डब्लू, उमा सरकार, बीना बनिक, जयदेव मदक आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारी दी। मुख्यमंत्री के देहरादून के लिए उड़ान भरने के साथ ही सभी को रिहा कर दिया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.