Friday, September 4, 2026

सीएम आवास में धूमधाम से मनाया गया लोक पर्व फूलदेई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई सीएम आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए देश व प्रदेश की समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोक पर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.