Friday, September 4, 2026

सिर्फ वायदे नहीं रूद्रपुर का होगा कायाकल्पः विकास शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 12 और 13 के दूधिया मंदिर कालोनी, रेशमबाड़ी एवं भदईपुरा क्षेत्रा में पार्षद प्रत्याशी एसपी यादव एवं पार्षद पत्याशी महेन्द्री शर्मा सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया और वार्डवासियों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने विकास शर्मा को विजयी बनाने का आश्वासन दिया और उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने विकास का रोडमैप भी जनता के सामने रखा और सबको साथ लेकर विकास के रोड मैप को धरातल पर उतारने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर का भविष्य भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। प्रदेश और केन्द्र में भाजपा की सरकार है, नगर निगम में मेयर भी भाजपा का होगा तो केन्द्र और प्रदेश से योजनाओं को लाना आसान होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे उत्तराखण्ड के विकास के लिए बड़े बड़े फैसले ले रहे हैं, उनके मार्गदर्शन में रूद्रपुर के विकास के लिए भी बड़े फैसले लेकर इस शहर को चडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने किया जायेगा। विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर को एक मॉडल शहर केे रूप में विकसित करने का सपना उन्होंने कई वर्षों से संजोया है जनता के आशीर्वाद से अब इस सपने को साकार करने का समय आ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के एक एक वोट की कीमत विकास के रूप में चुकायी जायेगी। जिस तरह सीएम धामी जीरो टॉलरेंस और हर वायदे को पूरा करने की सोच रखते हैं ठीक उसी तरह रूद्रपुर में भी अब वायदे नहीं बल्कि धरातल पर काम होंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हाशिये पर पहुंच चुकी है, इस चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर जनता नकारने जा रही है, अपनी संभावित हार से कांग्रेसियों के बैचनी बढ़ गयी है। विकास शर्मा ने कह कि चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल होने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही कांग्रेस के कई लोगों को भाजपा में शामिल किया जायेगा। मुद्दा विहीन हो चुकी कांग्रेस जमानत बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व मेयर रामपाल सिंह, जिला महामंत्री अमित नारंग, अभिनव चौधरी, गोपी सागर, जितेन्द्र संधू, अनुज पाठक, अशोक विश्वास, अमनदीप सिंह विर्क, अमित वैद्य, घनश्याम श्यामपुरिया, भुवन गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.