Saturday, September 5, 2026

सिडकुल की डोल्फिन कंपनी में श्रमिकों ने दिया धरना, पुलिस से हुई नोंक झोंक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सिडकुल की डोल्फिन कंपनी के श्रमिकों ने प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्रबंधन श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। श्रमिकों ने प्रबंधन पर कंपनी बेस श्रमिकों को ठेके के अधीन काम कराने का भी आरोप लगाया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस की श्रमिकों से नोंक झोंक हुई। गुरुवार को कंपनी के दर्जनों श्रमिक कंपनी गेट पर एकत्रित हुए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया और गेट के पास ही धरने पर बैठ गए।

इस दौरान श्रमिक महिलाओं का कहना था कि वह कई वर्षों से कंपनी बेस पर काम कर रही। आरोप है कि अब प्रबंधन ठेके के अधीन काम कराने के लिए दबाव बना रहा है। महिलाओं का यह भी आरोप है कि प्रबंधन 12- 12 घंटे से अधिक काम करा रहा है। महिलाओं ने बताया कि प्रबंधन ने सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए हैं। उन्होंने प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस की श्रमिकों के साथ नोंक झोंक भी हुई। समाचार लिखे जाने तक श्रमिकों का धरना जारी था और पुलिस भी मौके पर तैनात था। इधर कंपनी प्रबंधन से इस मामले में जानकारी चाही तो उसने संपर्क नहीं हो सका।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.