Friday, September 4, 2026

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, छह की मौत और 11 घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सिक्किम नाथू ला में भारी हिमस्खलन की खबर आ रही है। इस दौरान 11 पर्यटकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा 11 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई पर्यटकों के फंसे होने की आशंका भी बताई जा रही है। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हिमस्खलन मंगलवार दोपहर में करीब 12.20 बजे हुआ। इससे घायल हुए छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घायलों को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है। बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को भी बचा लिया गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.