Saturday, September 5, 2026

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रहेंगे उपस्थित 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  लघु उद्योग व्यापार मंडल समिति ट्रांजिट कैंप एवं सर्व समाज कल्याण समिति रुद्रपुर द्वारा पंचम सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। आगामी 12 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। बारात गल्ला मंडी से फुटबॉल मैदान ट्रांजिट कैंप के लिए प्रस्थान करेगी।

कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता ने बताया कि गत वर्ष करुणा काल के वजह से सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम नहीं हो सका इस बार 12 दिसंबर को 24 जोड़ों का पंचम सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्राईड कैंप फुटबॉल में आयोजित किया जाएगा। इस मौके विशेष सहयोगी भाजपा नेता भारत भूषण ने बताया कि कहा कि नगर के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि गरीब कन्याओं को आशीर्वाद देने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं समाज सेवी उपस्थित रहेंगे। बताया कि उनके वैवाहिक कार्यक्रम 24 जोड़ों की बरात गाजे बाजे के साथ बग्गियों पर गल्ला मंडी से चौक होते हुए पुलिस चौकी टाइम से फुटबॉल मैदान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।

इस दौरान विशेष सहयोगी दूधिया बाबा शिवानंद जी महाराज, कमलजीत सोनकर, हम दत्ता, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, हिम्मत राम कोली, शैलेंद्र कोली, प्रभात स्वर्णकार, मधुर डे, राकेश कुमार गुप्ता, अशोक साह, मनीष गुप्ता संजीव कुमार, महावीर सिंह,कश्यप, राजवीर यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.