Friday, September 4, 2026

साप्ताहिक लॉकडाउन के अंतर्गत रविवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर साप्ताहिक लॉकडाउन के आखिरी दिन बाजारों में बंदी रही। बंदी से बाजारें सूनी रहीं। प्रमुख मार्गों पर थोड़ी बहुत आवाजाही होती रही। पुलिस बल ने पैदल मार्च कर बंदी का जायजा लिया। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर में सैनीटाइजेशन अभियान चलाया।

शासन ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए साप्ताहिक बंदी जारी रखी है। सप्ताह में एक दिन की बंदी को लेकर रविवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार बंद रहे। बंदी से शहर की चहल-पहल गायब रही और सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान जरूरी सेवाएं संचालित होती रहीं। फल, सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर समेत कुछ जरूरी सेवाओं की दुकानें खुली रहीं।
प्रमुख मार्गों पर थोड़ी-बहुत आवाजाही होती रही, लेकिन रोजाना की अपेक्षा भीड़ कम रही। बंदी का असर आवाजाही पर भी रहा। इस बीच जरूरी सेवाओं से संबंधित सरकारी कार्यालय भी थोड़े कर्मचारियों के साथ संचालित रहे।

पुलिस ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च कर बंदी का जायजा लिया। पुलिस ने खुली कुछ दुकानों को बंद भी कराया। वहीं नगर निगम के स्वच्छकों ने शहर में सफाई अभियान चलाया और सभी कालोनियों को सैनिटाइज किया। सोमवार की सुबह आठ बजे से बाजार का संचालन फिर शुरू हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.