Friday, September 4, 2026

सादगी से मनाई गयी कबीर की जयंती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। महान संत कबीर दास का प्रकट दिवस गुरुवार को सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने रम्पुरा वासियों सहित विधायक निधि से कालोनी में लगायी गयी संत कबर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि संत कबीर दास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं उन्होंने समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि संत कबीर भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। वे हिन्दू धर्म या इस्लाम को न मानते हुए धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और मानव सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। समाज में फैली कुरीतियों, कर्मकांड, अंधविश्वास और सामाजिक बुराइयों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने एक अलख जगाई। कबीर दास निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे। वे एक ही ईश्वर को मानते थे। वे अंधविश्वास, धर्म व पूजा के नाम पर होने वाले आडंबरों के विरोधी थे। कबीरदास ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार में लगा दिया था। इस अवसर पर महंत मिलन दास, अनिल चौहान अमर दास पुजारी, राजेश ग्रोवर, ज्ञान चन्द्र चौहान, पृथ्वी दास, चरण दास, चन्द्रपाल सेवादार, नत्थूलाल, त्रिलोक, राम मिलन, झम्मन लाल, बाबू राम, राम सिंह, चिरंजी लाल, पीताम्बर, आशू, राजपाल आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

वहीं सेल्स टैक्स कंसलटेंट नरेश सेठ के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोल मार्केट के नजदीक स्थित कार्यालय पर संत कबीर का भावपूर्ण स्मरण किया गया। उन्हें सच्चा समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में ऊंच-नीच का भेद खत्म करने का प्रयास किया। इस दौरान जगदीश छाबड़ा, मनोहर लाल मिगलानी, ईशान सेठ, गगन दुनेजा, मान सिंह ग्रोवर, सुरेश मदान, नरेन्द्र गगनेजा, बंटी कक्कड़, अशोक चोपड़ा, अशोक राय, प्रेम ठक्कर आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.