Saturday, September 5, 2026

साक्षी हत्याकांड को एक दिन भी नहीं बीता और अब रानी का खून से लथपथ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। साक्षी हत्याकांड को अभी एक दिन भी नहीं बीता और दिल्ली में एक और लड़की की चाकू कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। इस लड़की की पहचान रानी के रूप में हुई है और उसकी उम्र 35 साल बताई गई है और वह दिल्ली के एसजे एनक्लेव की निवासी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे थाना सिविल लाइंस में एक पीसीआर मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने मृतका का नाम मनीषा छेत्री बताया था, लेकिन अब पुलिस ने साफ किया कि मरने वाली लड़की की पहचान 35 साल की रानी के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के मजनूं का टीला, सिविल लाइंस के अरुणा नगर में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर एक महिला, जिसकी पहचान रानी (35) के रूप में हुई है, मृत पाई गई और खून से लथपथ पड़ी थी। घटनास्थल पर शव के पास एक अन्य महिला सपना (36) मिली। उसने पुलिस को बताया कि वह घर की छत पर थी। एफएसएल टीम और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। कथित तौर पर मनीषा की भी हत्या हुई है। इस मामले में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

सोमवार को सामने आया था साक्षी हत्याकांड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी थी। यहां एक 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई थी। मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके का था। इस हमले में लड़की की मौत हो गई थी। लड़की की पहचान साक्षी के रूप में हुई थी और ये घटना CCTV में कैद हो गई थी। इस घटना में हमला करने वाला शख्स लड़की का दोस्त साहिल है। आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल के पिता का नाम सरफराज है। साक्षी ने अभी 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी मां किसी कंपनी में काम करती हैं और पिता मिस्त्री का काम करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.