Friday, September 4, 2026

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का मुंबई के निजी अस्पताल में निधन।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का 75 वर्ष में आज निधन हो गया है, मुंबई में आज उन्होंने अंतिम सांस ली, पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज मुम्बई के एक बडे निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। ऐसे में आज उनका निधन हो गया है।

सुब्रत राय सहारा के निधन से पूरे देश भर में उनके चाहने वालों में मायूसी और परिजनों में शोक की लहर है, जमीन से आसमान तक और आसमान से जमीन तक अपने अलग अंदाज के लिए सुब्रत राय सहारा जाने जाते थे, ऐसे में उनके निधन से पूरे देश भर में मायूसी छाई हुई है, कल सुब्रत राय का पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर में लाया जाएगा और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा समूह ने एक बयान जारी कर कहा, दुख के साथ हम सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा के निधन की सूचना देते हैं। एक दूरद्रष्टा और प्रेरक व्यक्तिक्त के मालिक सहारा श्री का निधन रात 10.30 बजे कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ। बयान में कहा गया है कि राय कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था। इसके अलावा उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। उन्हें 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.