Friday, September 4, 2026

सलमान खान पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, रेकी करते पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये चारों पनवे ऐप पर पढ़ें सलमान खान की कार पर हमले की साजिश कर रहे थे। रिपाट क मुताबिक पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की भी योजना बनाई जा रही थी। सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस के पास से ही इन शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। नवी मुंबई पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश किया है।

जानकारी के मुताबिक ये चारों देर रात रेकी कर रहे थे। पहले ही पुलिस को जानकारी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ लोग पनवेल में हैं और सलमान खान को मारने की साजिश कर रहे हैं। यह भी सामने आया है कि तीन तरह के हथियारों की डील पाकिस्तान के सप्लायर से हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पूरी प्लानिंग कर ली थी। प्लान था कि खतरनाक हथियारों से सलमान खान पर हमला किया गया था। यह भी प्लान था कि उनके फार्म हाउस के पास ही हमला किया जाएगा।

इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गो अगला बरार समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है।

बता दें कि एक महीने पहले ही सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर मोटरसाइकल सवारों ने फायरिंग की थी। बाद में दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। उनका नाम विकी गुप्ता और सागर पाल था। इसके बाद पंजाब से इस मामले से जुड़े अनुज थापनको गिरफ्तार ऐिप पर पढ़ें इसके बाद 1 मई को थापन की मुंबई पुलिस के लॉकअप में  मौत हो गई थी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.