भोंपूराम खबरी। सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान से 5वां आरोपी मोहम्मद चौधरी गिरफ्तार हुआ। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने ये गिरफ्तारी की है। मोहम्मद चौधरी पर शूटर्स विक्की गुप्ता और सागर पाल को पैसे देने और सलमान के घर की रेकी करने का आरोप है। आरोपी मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से मुंबई लाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और 5 दिन की कस्टडी मांग सकती है।




