Friday, September 4, 2026

सरकार ने अदाणी समूह से पूर्व निर्धारित दर 2.83 रूपए के बजाए 8.83 रूपए प्रति यूनिट बिजली खरीदी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गांधीनगर। गुजरात सरकार के ऊर्जा मंत्री कनु देसाई ने विधानसभा में एक सवाल के जबाव में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान अडाणी समूह की बिजली कंपनी अडाणी पावर से संशोधित दरों पर 8,160 करोड़ रुपये मूल्य की बिजली खरीदी गई।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में राज्य सरकार ने अडाणी पावर से बिजली खरीद 2.83 रुपये प्रति यूनिट की पूर्व-निर्धारित दर के बजाय 8.83 रुपये प्रति यूनिट की संशोधित पर की। गुजरात सरकार के ऊर्जा मंत्री कनु देसाई ने यह आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हेमंत अहीर द्वारा कल पूछे गए एक सवाल के जबाव में विधानसभा में कहा कि सरकार ने कंपनी से वर्ष 2021-22 में 1,159.6 करोड़ यूनिट बिजली 8,160 करोड़ रुपये में खरीदी।

उन्होंने बताया कि बिजली खरीद की दर को मासिक आधार पर संशोधित कर 8.83 रुपये प्रति यूनिट किया गया जो पहले 2.83 रुपये प्रति यूनिट थी ।देसाई ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2007 में अडाणी पावर के साथ बिजली खरीद का 25 साल का समझौता किया था। यह खरीद समझौता 2.89 रुपये और 2.35 रुपये प्रति यूनिट की स्तरीकृत दर पर हुआ था।

उन्होंने कहा कि आयातित कोयले की कीमत बढ़ने के कारण राज्य सरकार ने कंपनी के साथ ऊर्जा खरीद समझौते के अंतर्गत बिजली दरों में बढ़ोतरी की।

देसाई ने कहा, “अडाणी पावर की परियोजना कोयला आधारित होने से इंडोनेशिया से आयात हो रहे कोयले की कीमतें अचानक बढ़ने से पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन नहीं कर पा रही थी। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित की। सरकार ने एक दिसंबर, 2018 को संकल्प में समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद बिजली खरीद दरों में वृद्धि को कुछ संशोधन करते हए मंजूरी दे दी।”

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.