भोंपूराम खबरी। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इस देश के संविधान में हर किसी को अपने विचार रखने की आजादी है। पर क्या यह सिर्फ कागजी बातें ही बनाकर रह गई हैं? ऐसा ही एक मामला मुंबई से आ रहा है। जहां एक सिंगर और रैपर ने सरकार के खिलाफ गाना गया। तो इसी बात पर रैपर के ऊपर एफआईआर दर्ज कर दी गई।
रैपर उमेश खाडे के ऊपर सरकार के खिलाफ गाना गाने की वजह से मामला दर्ज कर दिया गया है। रैपर के ऊपर शांति भंग करने और नफ़रत बढ़ाने का आरोप लगाया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने सरकार को निशाना बनाने वाले रैपर के ऊपर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर दी।
रैपर उमेश खाडे पर इन धाराओं में हुआ केस दर्ज
मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के एक अधिकारी ने ये शिकायत दर्ज की है। रैपर के ऊपर आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने की कोशिश), 505(2) (दो वर्गों के बीच दुश्मनी, नफ़रत बढ़ाने के मकसद से कही गई बात) और आईटी क़ानून की धारा 67 (इलैक्ट्रॉनिक प्रारूप में आपत्तिजनक सामग्री दिखाना) लगाई गई है।
इस गाने को लेकर दर्ज हुआ केस आपको बता दें की जिस रैपर के ऊपर FIR दर्ज हुई है वो मुंबई के वडाला इलाके में रहता है। पुलिस के अनुसार रैपर ने ‘भोंगली केली जनता’गाना गया था। इसी गाने की वजह से रैपर के ऊपर मामला दर्ज हुआ है।




