Saturday, September 5, 2026

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल की स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी छात्र मृतक प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल एवं आला अधिकारी मौके पर पहुंचे FSL की टीम घटना की बारीकी से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार के दोपहर 1:00 बजे की है। जब छतरपुर जिले के धमोरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सक्सेना के सिर उस वक्त गोली मार दी जब वह स्कूल में बनी बाथरूम में गए हुए थे।

इसी बीच स्कूल में ही पढ़ने वाला छात्र पीछे से पहुंचा और उनके सिर में गोली मार दी। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी कक्षा कक्षा 12वीं का छात्र है। वह गणित विषय से पढ़ाई कर रहा था। घटना को अंजाम देने के पीछे क्या वजह है, फिलहाल इस का पता नही पाया है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि, आरोपी छात्र के पास अवैध हथियार कहां से आया और उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया।

फिलहाल आरोपी छात्र फरार है और मौके पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, एसएसपी अमन मिश्रा मौजूद है। वहीं स्कूल में पढ़ाने वाले अन्य शिक्षकों ने बताया कि, अचानक से गोली चलने की आवाज आई तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। इससे पहले हम सब कुछ समझ पाते छात्र दौड़ते हुए बाथरूम से बाहर निकला।

हमने अंदर जाकर देखा तो प्रिंसिपल सर की लाश जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। घटना के तुरंत बाद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.