Friday, September 4, 2026

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की यह रही मांगे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।सरकारी संस्था गला विक्रेताओं ने आज जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ।सस्ता गल्ला विक्रेता के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बांगा काली और नगर अध्यक्ष मदनलाल खन्ना ने सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि कोरोनावायरस के चलते सभी विक्रेताओं को निशुल्क रेमडेसीविर का टीका लगाया जाए। उन्हें मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाए ।इस करोना कॉल के चलते कार्ड धारकों से अंगूठा लगाये जाने की प्रक्रिया को प्रतिबंधित किया जाए ।प्रधानमंत्री योजना के तहत पिछले 8 माह से उन्हें राशन का कमीशन नहीं मिला जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है उन्हें वह कमीशन उपलब्ध कराया जाए। कोरोना काल के चलते राशन वितरण के दौरान कई बार विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है, इसलिए पुलिस उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन के उपरांत तमाम विक्रेताओं ने गत दिनों कोरोनावायरस के कारण जान गवा चुके गल्ला विक्रेता राकेश अग्रवाल के निधन पर शोक जताया। शोक व्यक्त करने वालों में विजय कुमार, रवि खुराना, सतीश कुमार, रविंद्र आर्य, विनोद, नरेश सागर, घनश्याम गुप्ता ,अमित बांगा, अजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा ,अशोक कुमार, गौरव आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.