Friday, September 4, 2026

सरकारी विभाग के 65 वर्षीय सेवानिवृत अधिकारी में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सिंचाई विभाग के 65 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी पर पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगा है। आरोप है कि बच्ची को टॉफी देने के बहाने कमरे में ले जाकर उससे छेड़खानी कर दी।

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला अपनी बच्ची के साथ यहां किराए के कमरे में रहती है। महिला का पति सेना में कार्यरत है। नाबालिग बच्ची शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है।

महिला ने बताया कि रविवार दोपहर उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी और वह खुद घर के काम में व्यस्त थीं।आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी 65 साल के गोपाल भोजक उनकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर पर ले गए।

आरोप है कि यहां उन्होंने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपित बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह अभी फरार है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.