Saturday, September 5, 2026

सरकारी धनराशि का हो रहा दुरुपयोग, गणेश उपाध्याय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा आज जो 70 विधानसभा में बहुउद्देशीय शिविर जो लगाये जा रहे हैं ,जिसमें की एक हजार करोड़ से ऊपर खर्च किया जा रहा है । यह सरकारी धनराशि का दुरुपयोग है ।यह चुनावी जुमला है। अब चार-पांच दिन के अंदर आचार संहिता लगने जा रही है । किच्छा विधानसभा क्षेत्र में बहुद्देशीय शिविर की जगह अगर आनंदपुर इंदरपुर अटरिया वाली सड़क के गड्ढे जो पाटा जा सकता था ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने महामहिम से मांग की है ,कि ऐसी झूठी घोषणाएं लगाने पर प्रतिबंध लगाए जाए। और मुख्यमंत्री को सरकारी कार्य तो नहीं कर रहे, भाजपा पार्टी का का कार्य करने मे लगे हैं। सरकारी धनराशि का का दुरुपयोग कर रहे हैं जिसे तुरंत रोका जाए। केवल सरकारी कार्य हेतु इन्हें होलीकॉप्टर उपलब्ध करा जाए ,नहीं तो खुद पार्टी के पैसे से अपनी होली कॉप्टर की व्यवस्था करनी चाहिए। आज उत्तराखंड जनमानस हर क्षेत्र में परेशान है महंगाई चरम सीमा पर है ,रोजगार मिल नहीं रहा है ।लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। किसानों को उनकी फसलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उपलब्धि के नाम पर मात्र 112 दिन के अंदर तीन मुख्यमंत्री ने बदले ,जबकि उत्तराखंड देवभूमि की जनमानस ने तीन चौथाई बहुमत देश के प्रधानमंत्री मोदी जी जब 2017 मे विधानसभा चुनाव होने जा रहे थे उस दफा कहा था कि डबल इंजन सरकार लाये । हर क्षेत्र में विफल रही है किसान परेशान है।इसका जवाब उत्तराखंड जनमानस 2022 के चुनाव में जबाब देने के लिए तैयार बैठी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.