Friday, September 4, 2026

समाजसेवी लखपत अरोड़ा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नगर के प्रमुख समाजसेवियों में शुमार तथा इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 2 में निवासीरत  लखपत अरोरा  का आज दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय अरोड़ा विगत लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। स्वर्गीय लखपत अरोड़ा कुमार मेडिकल के स्वामी चेतन अरोड़ा के पिता तथा क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा के मौसेरे भाई थे।

स्वर्गीय लखपत अरोड़ा  के निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई और सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासियों ने इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 2 स्थित उनके घर पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

आज देर शाम स्वर्गीय लखपत अरोड़ा जी की इच्छा अनुसार मुरादाबाद से आई नेत्र बैंक की टीम ने उनके नेत्रदान संपन्न कराया और इस तरह जाते-जाते भी लखपत अरोड़ा जी की आंखों ने दो दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी लाने का कार्य किया।

सायं लगभग 6:00 बजे किच्छा रोड स्थित मोक्ष धाम पर नाम आंखों से उनको विदाई दी गई उनके सुपुत्र चेतन अरोड़ा ने उनको मुखाग्ने दी और उपस्थित सैकड़ो लोगों ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधायक शिव अरोरा, सुशील गाबा, वेद ठुकराल, प्रीत ग्रोवर, राजीव पसरिचा, सतपाल गाबा, जगदीश सुखीजा, योगराज बत्रा, हरीश मुंजाल, मुलाख राज सुखीजा, सौरभ चिलाना, इंद्रजीत सिंह, शुभम शर्मा, गौरव गाँधी, हरीश बांगा, हंसराज दुमड़ा, अभिषेक खेड़ा, विजय अरोड़ा, अशोक नारंग, मोहन अरोड़ा, मोहन लाल गाबा, संदीव राव, हिमांशु नरूला, विशाल छाबड़ा, बिट्टू शर्मा, बंटी गाबा, दिलीप सिंह मक्कड़, चिराग कालड़ा, बिट्टू ग्रोवर, बबलू घई, राजू खुराना, सोनू गगनेजा, बलजीत गाबा, शक्ति, जुगल चराया, राजेंद्र बांगा, अजय खुराना, हरविंदर सिंह अरोरा, डिंपी चोपड़ा, अंबर सिंह, हरजीत खुराना, रवि पांडे, परमजीत सिंह, सोनू वर्मा, राजन ठुकराल, आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.