Friday, September 4, 2026

समाजसेवी अजय तिवारी बीजेपी में हुए शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून किच्छा बीजेपी से बगावत कर चुनाव लड़ चुके समाजसेवी अजय तिवारी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मंत्री खजान दास और सांसद नरेश बंसल ने सदस्यता दिलाई

आखिरकार काफी मशक्कत के बाद किच्छा के समाजसेवी अजय तिवारी बीजेपी में शामिल हो गए है आपको बता दें समाजसेवी अजय तिवारी किच्छा विधानसभा चुनाव में बीजेपी से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़े थे जहां उन्हें मात्र 6500 वोट मिले थे बीजेपी हाई कमान द्वारा बगावती तेवर अपनाने वाले नेताओं को बीजेपी में शामिल करने की घोषणा के साथ ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हो गई थी।  हालांकि एक पूर्व विधायक के विरोध के बाद भी तिवारी बीजेपी में शामिल हो गए।  समाजसेवी अजय तिवारी ने कहा कि पूरे राज्य में बीजेपी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पांचो संसदीय सीट जीतेगी उनकी टीम अब नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट को चुनाव लड़ाने के लिए दिल जान से मेहनत करेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.