Friday, September 4, 2026

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने की आत्महत्या, आवास पर खुद को मारी गोली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपने आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, उनके इस कदम से अफरा तफरी मच गई है, बता दें की उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डीपी यादव पुराने सपाई थे। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था। डीपी यादव ने मझोला थाना क्षेत्र में अपने बुद्धि विहार स्थित आवास पर सुसाइड किया है।

डीपी यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पद नहीं मिलने के बावजूद वे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे। पंचायत चुनाव में पार्टी में गुटबाजी के चलते उनके साले और सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह पद से हटाकर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान डा. एसटी हसन के बजाय रुचि वीरा को प्रताशी बनाए जाने का उन्होंने विरोध किया था और चुनाव प्रचार में भी शामिल नहीं हुए थे। इसकी शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की गई तो उन्होंने डीपी यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर फिर से जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया था। तभी से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.