Friday, September 4, 2026

सफाई अव्यवथा के विरोध में रूद्रपुर मेयर का पुतला फूंका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर: नगर में थोड़ी सी बरसात में जगह जगह जल भराव होने व सफाई अव्यवथा के विरोध में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों व आम जनता ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए आवास विकास में शिव शक्ति मंदिर के सामने निगम प्रशासन के पुतले को आग के हवाले किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि संपूर्ण महानगर क्षेत्र मे पिछले कई वर्षों से नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त न करने के कारण मामूली वर्षा में ही पूरी तरह से जल मग्न हो जाता है। मुख्य बाजार के साथ ही तमाम आवासीय कालोनियों में जल भराव हो जाने से व्यापारियों के साथ आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सड़को पर नाली का गंदा पानी जमा रहने से आने जाने वालों को भारी दुश्वारियों से गुजरना पड़ता है। निगम सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नही किया जाएगा।

युवा व्यापारी नेता सुनील आर्य ने कहा की नगर निगम की लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। यदि नगर निगम ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो निगम के खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा।

पुतला फूंकने व प्रदर्शन करने वालों में राजीव कामरा,अमित नारंग, युमना सिंह,राजेंद्र चौहान,जसपाल सिंह,संप्रीत नारंग,राम चंद्र सागर,परमजीत सिंह,किशन कुमार,मनीष अग्रवाल,राजू बजाज,सत्यम अरोरा,विजय शर्मा,दान सिंह रावत, चंद्र प्रकाश शर्मा,विकास राठी,अंकुर गुप्ता,सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.