Friday, September 4, 2026

सप्ताह में पांच दिन चलेगी काठगोदाम से देहरादून एक्सप्रेस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। काठगोदाम से देहरादून चलने वाले यात्रियों और पर्यटकों को सबसे बड़ी राहत भरी खबर है अब रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिये 14119/14120 देहरादून- काठगोदाम- देहरादून एक्सप्रेस की फेरो में वृद्धि करते हुये सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर सप्ताह में पांच दिन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करेगा। आवृत्ति में वृद्धि के फलस्वरूप 14120 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस 08 जून,2022 से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को सप्ताह में पांच दिन चलाई जायेगी तथा 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 09 जून,2022 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को सप्ताह में पांच दिन चलाई जायेगी। इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 15 एल.एच.बी. कोच लगाया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.