Friday, September 4, 2026

सनातन भारत दल का रूद्रपुर विधान सभा कार्यकारिणी का हुआ गठन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत की एकमात्र सनातनी पार्टी एकम सनातन भारत दल का विस्तार करते हुये आज फुलसंगा रोड पर स्थित कार्यालय में प्रदेश सचिव अमित कुमार की उपस्थिति में रुद्रपुर विधान सभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष विकास शर्मा को नियुक्त किया गया, उपाध्यक्ष क्रमशः विशेष सक्सेना, कृष्णा यादव, जगदीप बत्रा, भीम आर्या, सतेंद्र भास्कर, अमित मंडल, बलदेव सिंह बने व प्रेमनाथ मिश्रा विधानसभा सोशल मीडिया हेड घोषित हुये। सभी ने प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

प्रदेश सचिव अमित बत्रा ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य हिन्दू सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण व हिंदुओं को बराबरी के अधिकार दिलाने के लिये किया गया है। पार्टी जल्दी ही लोकसभा चुनाव में उतरेगी व उत्तराखंड के लिये विशेष चुनावी घोषणा पत्र व अपने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा भी करेगी। इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता लेने के लिये टोल फ्री नम्बर भी जारी किया गया- 9810717137 ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.