Friday, September 4, 2026

सनातन धर्म सभा के पूर्व अध्यक्ष हरिचंद मिड्डा का हुआ निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। श्री सनातन धर्म सभा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति हरिचंद मिîक्का का बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गयां उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। निधन का समाचार सुनकर सैकड़ों लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। दोपहर को गममीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। कई वर्षों तक श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ समाजसेवी हरिचंद मिड्डा ने बृहस्पतिवार तड़के 3.20 बजे अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

सुबह उनके निवास पर शोक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। तमाम राजनैतिक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। दोपहर को किच्छा रोड स्थित मोक्षधाम में गमगीन माहौल में स्व. मिड्डा का अंतिम संस्कार किया गया। स्व. मिड्डा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके पुत्र बालकृष्ण मिड्डा एवं रमेश मिड्डा शहर के बड़े उद्योगपति हैं। उनके द्वारा एमबी प्लाईवुड और रूद्रा होटल विगत लम्बे समय से संचालित किया जा रहा है। दिवंगत हरिचंद मिड्डा जीवन भर समाजसेवा और धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित रहे। शहर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में उनकी विशेष भूमिका रहती थी। जाते जाते भी वह अपने नेत्रदान करके दो लोगों को रोशनी दे गये। हरिचंद मिड्ा के निधन के पश्चात उनके परिवार द्वारा उनकी इच्छानुसार नेत्रदान के लिए भारत विकास परिषद रुद्रपुर से संपर्क किया। तत्पश्चात सी एल गुप्ता आई बैंक, मुरादाबाद की टीम द्वारा सफलता पूर्वक नेत्रदान प्राप्त किया गया। स्व.हरी चंद मिîक्का को उनके द्वारा जीवन पर्यंत किए गए सेवा कार्यों एवम जाते हुए किए गए इस महादान नेत्रदान के लिए हमेंशा याद किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.